बक्सर JDU के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

3/15/2023 1:28:40 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिला जनता दल यूनाईटेड के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लता श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से जनता दल यूनाईटेड पार्टी के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static