बरारी के पूर्व विधायक नीरज कुमार के असामयिक निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

4/4/2023 10:50:27 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. नीरज कुमार की पुत्री से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika