रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए CM ने बिहारवासियों को दी बधाई, बोले- राज्य ने लिखा नया सुनहरी अध्याय

9/18/2021 4:56:42 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण कर राज्य ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि 17 सितंबर को कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाए गए कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

नीतीश कुमार ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान को .सफल बनाने के लिए बिहार के लोगों खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा।

Content Writer

Ramanjot