पूर्व मंत्री के करीबी की बदमाशों ने की हत्या, भावुक हुए रामसूरत राय
Thursday, Mar 26, 2026-03:29 PM (IST)
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक पिता की उनके बेटे के सामने ही गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरि भगत के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामसूरत राय के बेहद करीबी माने जाते थे। जानकारी के अनुसार, हरि भगत अपने बेटे के साथ खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे। उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था और पीछे वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार थे...

