CISCE Board Exam 2026: जारी हुआ ICSE और ISC परीक्षा का टाइमटेबल, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के पेपर

Thursday, Nov 13, 2025-05:19 PM (IST)

CISCE Board Exam 2026 Date Sheet: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन्स (CISCE) ने साल 2026 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक तारीखें जारी कर दी हैं। इस बार परीक्षा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू होंगी। ISC (12वीं) की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि ICSE (10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से आरंभ होंगी।

इस साल करीब 2.6 लाख छात्र ICSE और 1.5 लाख छात्र ISC परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए क्रमशः 75 से अधिक विषय (ICSE) और 50 से अधिक विषय (ISC) शामिल किए गए हैं।

परीक्षा के दौरान जरूरी निर्देश

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। उन्हें पेपर शुरू होने से पहले दिए जाने वाले 15 मिनट के रीडिंग टाइम का पूरा उपयोग करना चाहिए।CISCE बोर्ड ने बताया कि परीक्षा परिणाम अप्रैल या मई 2026 में जारी किए जा सकते हैं।

ICSE Class 10 Exam 2026: कब से कब तक होंगी परीक्षाएं

ICSE (कक्षा 10) की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं करीब छह हफ्तों तक चलेंगी, जिनमें कोर सब्जेक्ट्स, भाषाएं और इलेक्टिव विषय शामिल होंगे।

  • तारीख                      समय            विषय
  • 17 फरवरी (मंगलवार)    11:00 AM    English Language – Paper 1
  • 20 फरवरी (शुक्रवार)    11:00 AM    Literature in English – Paper 2
  • 23 फरवरी (सोमवार)    11:00 AM    Group III Elective (Robotics, Data Entry आदि)
  • 26 फरवरी (गुरुवार)    11:00 AM    Hindi
  • 2 मार्च (सोमवार)    11:00 AM    Mathematics
  • 9 मार्च (सोमवार)    11:00 AM    Physics (Science Paper 1)
  • 11 मार्च (बुधवार)    11:00 AM    Chemistry (Science Paper 2)
  • 13 मार्च (शुक्रवार)    11:00 AM    Biology (Science Paper 3)
  • 16 मार्च (सोमवार)    11:00 AM    History & Civics
  • 18 मार्च (बुधवार)    11:00 AM    Geography
  • 27 मार्च (शुक्रवार)    11:00 AM    Economics
  • 30 मार्च (सोमवार)    11:00 AM    Environmental Science

ISC Class 12 Exam 2026: देखें पूरी डेट शीट

ISC (कक्षा 12) की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस दौरान साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और लैंग्वेज स्ट्रीम के छात्र अपने-अपने विषयों की परीक्षा देंगे।

  • तारीख    विषय
  • 12 फरवरी (गुरुवार)    Psychology
  • 13 फरवरी (शुक्रवार)    English Language (Paper 1)
  • 16 फरवरी (सोमवार)    Literature in English (Paper 2)
  • 20 फरवरी (शुक्रवार)    Accounts
  • 23 फरवरी (सोमवार)    Chemistry
  • 6 मार्च (शुक्रवार)    Biology
  • 9 मार्च (सोमवार)    Mathematics
  • 11 मार्च (बुधवार)    Business Studies
  • 16 मार्च (सोमवार)    Physics
  • 23 मार्च (सोमवार)    Economics
  • 27 मार्च (शुक्रवार)    Computer Science
  • 30 मार्च (सोमवार)    Political Science
  • 6 अप्रैल (सोमवार)    Geography

 ISC परीक्षा पैटर्न 2026

  • ISC बोर्ड की परीक्षा थ्योरी + प्रैक्टिकल दोनों हिस्सों में होती है।
  • साइंस और होम साइंस जैसे विषयों में थ्योरी और प्रोजेक्ट/प्रैक्टिकल दोनों जरूरी हैं।
  • थ्योरी पेपर 2 से 3 घंटे के होते हैं।
  • आर्ट, म्यूजिक और फैशन डिजाइनिंग जैसे विषयों में अतिरिक्त प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होता है।
  • भाषा विषयों में लैंग्वेज और लिटरेचर के लिए अलग-अलग पेपर होते हैं।

जानिए छात्रों के लिए क्या जरूरी है

  • समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • e-KYC या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जांच लें
  •  मॉक टेस्ट और रिविजन शेड्यूल तैयार रखें
  • 15 मिनट का रीडिंग टाइम प्लान करें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static