मुश्किल वक्त में मदद नहीं मिलने के बावजूद चिराग ने दिखाया बड़ा दिल, राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधा

7/10/2021 3:53:06 PM

पटनाः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।

चिराग पासवान ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

हालांकि, पार्टी में टूट के बाद मुश्किल वक्त में चिराग पासवान को केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने बड़ा बड़ा दिल दिखाया है और राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static