उपचुनाव में भी नीतीश को टक्कर देने की तैयारी में चिराग, दोनों सीटों पर उतारेंगे अपने उम्मीदवार

10/1/2021 6:05:24 PM

पटनाः बिहार में विधानसभा की 2 सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा है। जहां महागठबंधन में उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख चिराग पासवान भी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को टक्कर देने की तैयारी में हैं।

पार्टी ने किया संसदीय बोर्ड का गठन
दरअसल, चिराग पासवान दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है। संसदीय बोर्ड में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा, पूर्व मंत्री रेणू कुशवाहा, संगठन मंत्री संजय सिंह, प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, राज कुमार साह, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, सदस्यता प्रभार संजय रविदास, डॉ. रंजीत कुमार सुमन और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी को शामिल किया गया है।

6 अक्टूबर तक होगी उम्मीदवारों की घोषणा
संसदीय बोर्ड का ये गठन उम्मीदवारों के नाम का चयन करेगा। इस संबंध में पहले दो दिन के अंदर संसदीय बोर्ड की बैठक की जाएगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी को दोनों उम्मीदवारों के नाम भेजे जाएंगे और फिर 6 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static