चिराग ने शेयर किया पिता का ऑडियो क्लिप, लिखा- "ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत...

Friday, Oct 16, 2020-06:55 PM (IST)

 

नई दिल्ली/पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए से अलग हुए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रुख आख्तियार किया है। इसी क्रम में एक बार चिराग ने ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप शेयर कर जुल्म न करने और जुल्म न सहने की बात कही है।

चिराग पासवान ने लिखा कि
ज़ुल्म करो मत,
ज़ुल्म सहो मत ।।।
जीना है तो मरना सीखो,
कदम पर लड़ना सिखों।।।
वोह लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए..
हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।"

वहीं चिराग ने जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें इन्हीं पंक्तियों को रामविलास पासवान कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

बता दें कि चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार से अब लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार को और बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता है। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनका मकसद अब बिहार को संवारना है और फिर बिहार पर नाज करना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static