BJP-LJP के बीच तकरार, भाजपा ने लोजपा के खिलाफ उतारे उम्मीदवार तो चिराग ने भी दिया जवाब

Wednesday, Oct 14, 2020-11:06 AM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए पूरी तरह से बिखरता दिखाई दे रहा है। बिहार में तो पहले ही लोजपा ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन पार्टी ने ये भी कहा था कि वह केंद्र में भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। वहीं अब भाजपा और लोजपा के बीच भी तकरार पैदा हो रही है। दरअसल, भाजपा ने लोजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे तो चिराग ने भी इसका करारा जवाब दिया है। 

दरअसल, भाजपा लोजपा के गठबंधन से बाहर होने का संदेश दे रही है। पहले वैशाली के लालगंज और पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज सीट पर भाजपा ने लोजपा उम्मीदवार के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं लोजपा ने भागलपुर में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया है। भाजपा ने भागलपुर से रोहित पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया था। अब लोजपा ने डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतार दिया है। राजेश वर्मा ने बीती जुलाई में ही लोजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

वहीं समस्तीपुर जिले की रोसड़ा विधानसभा सीट पर भी लोजपा ने भाजपा के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। इस सीट पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्ण राज को टिकट दिया गया है। कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा सीट से नामांकन करेंगे। इसी बीच बिहार के सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य में लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है, इस मुद्दे पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static