चिराग ने CM के नाम लिखा पत्र, कहा- राजनीति चमकाने के लिए ढोंग कर रहे नीतीश कुमार

11/2/2020 12:19:28 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर एक पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उनके पिता की तबियत खराब थी तो कभी देखने नहीं आए और आज मात्र अपनी राजनीति को चमकाने के लिए उनके सबसे खास बनने का ढोंग कर रहे है। वहीं चिराग ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान गोली चलाई गई।

चिराग पासवान ने कहा कि मात्र सात निश्चय की जांच की आंच से बौखलाए आदरणीय नीतीश कुमार जी निजी हमले पर आगाए हैं। पापा के नहीं रहने पर उनकी चिंता देख कर ताज्जुब होता है। सात निश्चय की जांच और मुंगेर कांड से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर बात करने से घबराते है साहब। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए पापा के आखिरी दिनों पर सवाल उठा रहे हैं। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि अगली सभा में जब आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेने जाए तो पापा के आखिरी दिनों के बारे में जरुर पूछ लें। पापा के आखिरी सांस तक प्रधानमंत्री जी उनके साथ थे।

वहीं लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम पिछले 15 सालों से 'सुशासन' बाबू टैग लगा रहे हैं। लेकिन अब, उसकी लूट उजागर हो रही है। उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर एक शब्द बोला। उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर गोलीबारी और दुर्गा भक्तों को गोली मारने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है। नीतीश कुमार सरकार महिसासुर का एक रूप बन गया है। सभी जानते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ जाती है, तो क्या आप लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली मार देंगे?

Nitika