चिराग पासवान ने फेसबुक कवर किया अपडेट, पार्टी और सिंबल पर पेश किया अपना दावा

6/25/2021 1:03:08 PM

 

पटनाः रामविलास पासवान के निधन के एक साल के अंदर ही उनकी बनाई पार्टी लोजपा 2 गुटों में बंट गई है। एक गुट की कमान उनके बेटे चिराग पासवान के हाथों में है जबकि दूसरे गुट की कमान राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के हाथों में हैं। वहीं इसी बीच अब गुरुवार रात में चिराग पासवान ने फेसबुक पर अपना कवर पेज अपडेट किया है।

चिराग का फेसबुक कवर पेज अपडेट करने का मतलब है कि वे पार्टी और सिंबल पर अपना दावा पेश कर रहे हैं जबकि उनके चाचा पशुपति पारस अपने गुट को ही असली लोजपा बता रहे हैं। दरअसल, दोनों गुट का दावा है कि पार्टी का असली कमान उनके हाथों में है और वही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

हालांकि मौजूदा समय में चिराग पासवान अपने खेमे के इकलौते सांसद हैं, जबकि चाचा पशुपति पारस के गुट में पार्टी के 5 सांसद हैं। वहीं इन लोगों के अनुरोध पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पशुपति कुमार पास को संसदीय दल के नेता के तौर पर स्वीकृति दे दी है।

Content Writer

Nitika