सुशांत आत्महत्या केसः चिराग पासवान ने अब महाराष्ट्र के CM से की ये मांग

6/22/2020 2:09:42 PM

 

पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चिराग पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशांत की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए महाराष्ट्र के सीएम आदरणीय उद्धव ठाकरे जी से फोन पर बात हुई। चिराग ने मामले की पूरी जानकारी संक्षेप में दी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि इस मामले की पुलिस जांच की जा रही है। साथ ही किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।


वहीं इससे पहले लोजपा अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी। बता दें कि जांप अध्यक्ष पप्पू यादव और हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी सुशांत की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
 

 

Nitika