नीतीश सरकार पर बरसे चिराग, कहा- बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को कर लिया मजबूत और सरकार...

Friday, Aug 18, 2023-01:06 PM (IST)

पटनाः पटना प्रदेश कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जमकर नीतीश सरकार पर भड़ास निकाली। चिराग ने कहा कि बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूत कर लिया हैं और मौजूदा सरकार खुद को असहाय महसूस कर रही है।

'अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त'
चिराग पासवान ने कहा कि अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है। आम बिहारियों के साथ-साथ अब पुलिस अधिकारी भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे हैं। हमारी रक्षा करने वालों की हत्या कर दी जा रही हैं। चिराग ने कहा प्रदेश के गृह मंत्री इतना सब हो जाने के बाद भी  चुप है। पुलिस के जवानों का मनोबल गिर रहा हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर चर्चा नहीं की। हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता हैं, लेकिन वो चिंतित है कि हमारे जाने के बाद परिवार का क्या होगा? चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जनादेश का अपमान करते हैं। मुख्यमंत्री बिहारियों की उम्मीद तोड़ रहे हैं। बच्चे बेहतर पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर पलायन कर रहे हैं।

'बिहार बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री...'
लोजपा रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार को नहीं पता की दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों में कितने बिहारी हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली और बेंगलुरु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागे-भागे जाते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जाने की मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं है। चिराग ने कहा कि आधा बिहार बाढ़ से ग्रसित है और आधा बिहार सुखाड़ से, लेकिन मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी एयर कंडीशन से बाहर नहीं निकलते। लोग डूब कर मरेंगे तब इन्हें समझ आएगा की बिहार में बाढ़ है। नीतीश कुमार खुद कहते है कि जबरदस्ती हमे मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन फिर भी बार बार जा कर मुख्यमंत्री बन जाते है। बिहार बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर राजनीति साध रहे हैं।

'मुख्यमंत्री से 2024-25 में मांगा जाएगा हिसाब'
चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री से 2024-25 में हिसाब मांगा जाएगा। वही सीएम नीतीश के द्वारा अपराध पर दिए गए बयान पर चिराग ने कहा कि जहां-जहां अपराध हो रहा हैं, वहां जाकर मुख्यमंत्री को ग्राफ दिखाएं। हाजीपुर सीट पर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static