मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार पं. चंद्रनाथ मिश्र का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

4/3/2021 9:42:10 AM

दरभंगाः मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार पंडित चंद्रनाथ मिश्र अमर का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पंडित मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मिश्र का गुरूवार देर रात दरभंगा के मिश्रटोला स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

मिश्र अमर एमएलए अकेडमी प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर अपना योगदान दिया था और वहीं से 1981 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें साल 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं 1998 में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वे साहित्य अकादमी के फेलो भी रहे। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र के अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए।

CM नीतीश ने जताया शोक
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पं. चंद्रनाथ मिश्र अमर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि पं. चंद्रनाथ मिश्र अमर का निधन मिथिला एवं मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिए गहरी क्षति है। उन्हें 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र के कई अन्य पुरस्कार से भी वे सम्मानित किए जा चुके थे। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static