दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

8/5/2020 4:55:29 PM

दरभंगाः बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं बुधवार को बाढ़ के हालातों का निरीक्षण करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ राहत कैंप में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीएम के साथ राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री मदन साहनी और स्थानीय विधायक संजय सरावगी भी मौजूद रहे। साथ ही सरकार के वरीय अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद हैं।

Edited By

Ramanjot