PM मोदी का 71वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री नीतीश सहित बिहार के इन नेताओं ने दी बधाई

9/17/2021 11:29:45 AM

पटनाः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सहित अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लिखा, "सत्य, न्याय, कर्मठता, धीरता, वीरता व राष्ट्रवादिता के प्रखर पर्याय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 71 वें जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं। आपके सबल नेतृत्व में मां भारती का गौरव पुनर्बहाल हो, यही कामना है।"

 


लोजपा नेता चिराग पासवान ने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है।

 

 


भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लिखा, "राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले सफल और संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम करोड़ों देशवासियों के साथ आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। हमें आपके नेतृत्व पर गर्व है।

 

 


केंद्रीय मंत्री पशुपित कुमार पारस ने ट्वीट कर लिखा, "पूरे विश्व में हमारे देश का नाम ऊंचा करने वाले और सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम जीवन की कामना करता हूं।

 

 

Content Writer

Ramanjot