Chhath Puja 2025:आपके शहर में कब होगा सूर्योदय और सूर्यास्त? जानें सही टाइमिंग्स

Thursday, Oct 23, 2025-12:34 PM (IST)

Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 की तैयारी पूरे जोरों पर है। बिहार के हर कोने में घाटों की सफाई और सजावट शुरू हो चुकी है। इस साल छठ पर्व 25 से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में भक्तों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त का सही समय क्या रहेगा।

बिहार के प्रमुख शहरों में सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुमानित समय (Chhath Puja 2025 Sunrise & Sunset Time)

शहर  डूबते सूर्य का समय (27 अक्टूबर)  उगते सूर्य का समय (28 अक्टूबर)
पटना (Patna)  शाम 5:14 बजे सुबह 5:54 बजे
गया (Gaya)       शाम 5:17 बजे  सुबह 5:56 बजे
मुजफ्फरपुर(Muzaffarpur)   शाम 5:11 बजे सुबह 5:52 बजे
भागलपुर (Bhagalpur)        शाम 5:08 बजे सुबह 5:49 बजे
दरभंगा (Darbhanga)         शाम 5:10 बजे सुबह 5:51 बजे
पूर्णिया (Purnea)       शाम 5:06 बजे  सुबह 5:47 बजे
सासाराम (Sasaram)         शाम 5:18 बजे सुबह 5:57 बजे
आरा (Ara)      शाम 5:15 बजे   सुबह 5:55 बजे
बेगूसराय (Begusarai)       शाम 5:12 बजे  सुबह 5:52 बजे
सीवान (Siwan)       शाम 5:13 बजे   सुबह 5:53 बजे

नोट: ये समय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और खगोलीय अनुमानों पर आधारित अनुमानित टाइमिंग्स हैं। स्थानीय भौगोलिक स्थिति के अनुसार 2-4 मिनट का अंतर संभव है।

छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर

बिहार के सभी जिलों में प्रशासन ने छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की है। नदी और तालाबों के किनारे सफाई, लाइटिंग और बैरिकेडिंग का काम तेजी से चल रहा है।

छठ व्रतियों के लिए खास टिप

अर्घ्य के समय सूर्य को जल अर्पित करते वक्त पैर पानी में रहना चाहिए और मन में शुद्ध भाव रखना जरूरी है। घाटों पर भीड़ से बचने के लिए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static