Chapra Election Result 2025: छपरा में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, छोटी कुमारी आगे तो खेसारी लाल यादव पिछड़े

Friday, Nov 14, 2025-10:51 AM (IST)

Chapra Election Result 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। हाई प्रोफाइल सीट छपरा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए (NDA) से छोटी कुमारी (Chhoti Kumari) और महागठबंधन के खेसारी लाल यादव के (Khesari Lal Yadav) बीच टक्कर है। वहीं, वोटों की गिनती शुरु होने के बाद रुझान आने लगे हैं।

खेसारी लाल यादव पीछे
छपरा सीट पर फिलहाल छोटी कुमारी आगे चल रही हैं, जबकि खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं। बता दें कि छपरा में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म हो चुकी है। छपरा से बीजेपी की छोटी कुमारी 1/27 राउंड की गिनती के बाद 974 वोटों से आगे चल रही हैं। राजद के शत्रुघ्न यादव (खेसारी लाल यादव) पीछे चल रहे हैं। वहीं 2020 के नतीजों की बात करें तो छपरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सीएन गुप्ता ने जीत का परचम लहराया था। सीएन गुप्ता को 75 हजार सात सौ 10 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रणधीर कुमार सिंह 68 हजार नौ सौ 39 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सी एन गुप्ता ने रणधीर कुमार सिंह को छह हजार सात सौ 71 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुनील कुमार छह हजार 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक रुझान की घोषणा नहीं की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बिहार में राजग 41 विधानसभा सीट पर और ‘इंडिया' गठबंधन 12 सीट पर आगे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

static