Champions Trophy: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर रचा इतिहास, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चीन को 1-0 से हराया; स्टेडियम में तिरंगा लहराया

Wednesday, Nov 20, 2024-07:12 PM (IST)

Patna News: बिहार के राजगीर में हुए महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी 2024 के फाइनल पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले यानी मैच के 31वें में मिनट में ही दीपिका ने टीम इंडिया को पहला गोल दिलाया, जिसने भारत को जीत दिलाने में सफलता हासिल की। ये एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में तीसरा मौका है जब भारतीय टीम ने यह खिताब जीता है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल मुकाबले को देखने उमड़ी भीड़ ने भी खिलाड़ियों में जमकर उत्साह बर्धन किया।
PunjabKesari
कप्तान सलीमा टेटे ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर रचा इतिहास
बता दें कि भारत और चीन के बीच खेले गए फाइनल मैच में पहले 2 क्वार्टर गोलरहित रहे, यानी हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई थी। मगर तीसरा क्वार्टर शुरू होने के बाद पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे दीपिका ने गोल में तब्दील किया। सलीमा टेटे को इस टूर्नामेंट से पहले ही भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर ऐतिहासिक कारनामा किया है। चीन ने आखिरी मिनट तक गोल करने के अथक प्रयास किए। यहां तक कि उसने आखिरी मिनट में गोलकीपर को फील्ड पर 11वें खिलाड़ी से सब्स्टिट्यूट कर दिया था। इसके बावजूद चीनी टीम गोल दाग पाने में असफल रही।

भारत तीसरी बार बना चैंपियन
भारत इससे पहले दो बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। 2016 में टीम इंडिया ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया था। वहीं 2023 में भारतीय टीम ने खिताबी भिड़ंत में जापान को 4-0 से रौंदकर ट्रॉफी जीती थी। पिछले पांच टूर्नामेंट में भारत यह खिताब तीसरी बार जीता है, दूसरी ओर चीन इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है। भारत की यह जीत इसलिए भी यादगार है क्योंकि टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब जीता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static