बिहार में नहीं दिखा ''चक्का जाम'' का असर, विपक्षी दलों ने किया सिर्फ नैतिक समर्थन

2/7/2021 10:27:16 AM

पटनाः किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का बिहार में कोई खास असर नहीं दिखा। राज्य के कुछ हिस्सों में विपक्षी दलों की ओर से थोड़े समय के लिए चक्का जाम किया गया और इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

पटना सिटी के टोल प्लाजा के पास जन अधिकार पार्टी (जाप) और नौबतपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) के कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया।

इसी तरह भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद और पूर्णिया समेत कुछ अन्य जिलों में भी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा के कारण विपक्षी दलों ने चक्का जाम का सिर्फ नैतिक समर्थन दिए जाने की घोषणा की थी।

Content Writer

Ramanjot