मुश्किलों में घिरे भैंस की सवारी कर नामांकन के लिए आए मुखिया प्रत्याशी, दर्ज हुआ केस

10/10/2021 4:48:17 PM

 

मधेपुराः बिहार में मुखिया प्रत्याशी अशोक मेहता भैंस की सवारी कर नामांकन के लिए आए तो मुश्किलों में घिर गए। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुमारखंड थाने में केस दर्ज हो गया है।

दरअसल, पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए मधेपुरा के कुमारखंड में 6 अक्टूबर को नॉमिनेशन के दौरान मुखिया प्रत्याशी अशोक मेहता भैंस पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ प्रखंड निर्वाचन कार्यालय तक आए थे। वहीं भैंस पर बैठे मुखिया प्रत्याशी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं समर्थक जिन्दाबाद के नारों लगाने लगे।

बता दें कि इस घटना पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने प्रत्याशी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम-1960 की धारा 11 के तहत एफआईआर करने का आदेश दिया। इसके बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने कुमारखंड थाने में अशोक मेहता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Content Writer

Nitika