योगी के बाद अब जेपी नड्डा के खिलाफ बिहार की अदालत में मुकदमा दायर, जानिए क्या है मामला

9/14/2021 5:07:58 PM

पटनाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। इस याचिका में जे पी नड्डा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, भाजपा नेता आचार्य चंद्र किशोर परासर ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में धारा 153(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था। उसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर से रखा गया जो राष्ट्र ध्वज का अपमान हुआ है।

चंद्र किशोर परासर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तिरंगे के अपमान के लिए कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें एक भाषण में योगी की विवादित 'अब्बा जान' वाली टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई गई है। 

Content Writer

Ramanjot