CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, कुल 07 एजेंडों पर लगी मुहर

12/27/2022 1:37:40 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कुल 07 एजेंडों पर मुहर लगी। वहीं बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, वह इस प्रकार हैंः-

सिविल विमानन निदेशालय के राजकीय वायुयान संगठन में वर्तमान में राज्य सरकार के प्रयोजनार्थ एक King Air C-90A/B, VT- EBG विमान उड़ान योग्य उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एक Dauphin SA365N, VT-ENU हेलिकॉप्टर भी उपलब्ध है, जिसे उड़ान योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के सुदूर क्षेत्रों में अवस्थित रनवे की लंबाई कम होने एवं किसी भी हेलिपैड पर सुगमतापूर्वक संचालित किए जा सकने के कारण एक हेलिकॉप्टर की आवश्यकता है।

राज्य से बाहर लंबी दूरी की यात्रा हेतु C-90 विमान की Seating Capacity कम होने एवं यात्रा में अधिक समय लगने के कारण Jet Engine विमान (10+2 Seater) की सेवा वाह्य श्रोत से प्राप्त किया जाता है। राज्य सरकार के प्रशासनिक कार्य विधि-व्यवस्था, आपदा एवं आकस्मिकता आदि कार्यों के निमित्त तथा विशिष्ट/अति विशिष्ट व्यक्तियों के उड़ान कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु सिविल विमानन निदेशालय के लिए वर्ष 2022-23 में एक नया हेलिकॉप्टर एवं एक जेट इंजन विमान के क्रय तथा इस हेतु एक उच्चस्तरीय विशेष क्रय समिति के गठन पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मेसर्स जयदयाल हाईटेक्स प्रा. लि. चिपली, दुर्गावती, कैमूर (भभुआ) को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के नियम-7 के उप नियम (2) (iv) के आलोक में 4800 MTPA से बढ़ाकर अतिरिक्त 6000 MTPA क्षमता की पैकेजिंग हेतु तकनीकी वस्त्र के निर्माण में क्षमता विस्तार हेतु 4428.20 लाख रुपए के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गई। इकाई की स्थापना होने पर राज्य में पूंजी निवेश के साथ-साथ कुल 112 कुशल एवं अकुशल कामगारों का प्रत्यक्ष नियोजन हो सकेगा।
 

Content Writer

Nitika