बक्सरः पैसों के विवाद को लेकर किया था किशोर का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

6/16/2022 12:40:20 PM

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने अपहरण के मामले में तीन किशोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के कुछ किशोर ने रुपए को लेकर विवाद में एक किशोर का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद रुपए की मांग को लेकर इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी। किशोर के परिजनों ने इसकी सूचना रोहतास पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रोहतास की पुलिस ने इसकी सूचना बक्सर पुलिस को दिया जहां औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक ठिकाने में छापेमारी कर अपहृत किशोर को बरामद कर लिया। सूत्रों ने बताया कि मामले में देशी कट्टा के साथ तीन किशोर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अपहृत किशोर को रोहतास पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की रही है।

Content Writer

Ramanjot