बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में पलटी स्कूली बच्चों से भरी बस, मौके पर मचा हड़कंप

10/1/2021 11:49:45 AM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने 30 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के निकट की है। यहां एक निजी स्कूल की बस पोखरिया के आसपास के गांवों से करीब 3 दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एनएच 31 पर बस अनियंत्रित होकर पोखरिया के पास गड्ढे में पलट गई। घटना की खबर मिलते ही सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और 30 से ज्यादा बच्चों को सकुशल पानी से बाहर लिया है।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौक पर पहंची। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static