ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, कई लोग घायल

12/9/2022 11:42:52 AM

 

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां पर एक यात्रियों से भरी बस घाटी में गिर गई है। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिल के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भभुआ- अधौरा पथ पर हनुमान घाटी के पास की है। बताया जा रहा है कि बस यूपी के रॉबर्टसगंज से कैमूर आ रही थी। इसी बीच बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और घाटी में में जा गिरी, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बस को खाई से निकलवाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायल कैमूर जिले के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस खाई में पलट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static