OMG... अब अररिया के इस गांव में कब्र से चोरी हुए दफनाए गए शव, ग्रामीणों ने तांत्रिक पर लगाया आरोप

4/13/2022 1:10:40 PM

 

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के बाद अररिया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अब यहां पर भी कब्र से लाशें गायब होने लगी हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तांत्रिक पर शवों के गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया गांव का है, जहां पर बीते 3 दिनों में 2 कब्र से शव की चोरी हुई है। ग्रामीणों ने गांव के ही ऋषिदेव नाम के तांत्रिक पर शवों को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कब्र को खोदकर शवों को गायब किया गया है। इस घटना के बाद से अभी तक कथित तांत्रिक मौके से फरार है।

वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी सुपौल जिले में कब्र से लाशों के गायब होने का मामला सामने आ चुका है। उस समय भी कब्र से 3 बच्चों के शव गायब हुए थे।

Content Writer

Nitika