Bihar News: गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में चली गोली, एक घायल; जानिए क्या है मामला

Saturday, Oct 19, 2024-05:56 PM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के परिसर में शुक्रवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी।  

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अपराधी विशाल सिंह की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी थी। इसी बीच उसने न्यायालय में पेशी के लिए जैसे ही कैदी वाहन से उतरकर प्रवेश किया उसी वक्त पहले से घात लगाए हथियार बंद अपराधी ने फायरिंग कर दी। गोली विशाल सिंह के पास खड़े मांझागढ़ निवासी गुलाम हुसैन को लग गई। वह विशाल सिंह से मिलने आया था। इस घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से सुरेश कुशवाहा नामक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुलाम हुसैन को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static