पहले बेरहमी से मारा...फिर सिर काटकर धड़ को मिट्टी में दबाया, युवक की नृशंस हत्या से सनसनी

Saturday, Mar 14, 2026-05:32 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन दिनों से लापता एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। अपराधियों ने न केवल युवक की हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर काटकर धड़ को बोरे में बंद कर मिट्टी में दबा दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड को देख पूरा इलाका दहल उठा।

धड़ बोरे में भरकर मिट्टी में दबाया

जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के भुसारी गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। सुधांशु मंगलवार रात से ही लापता था। बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच विरोधियों ने उसे मेल-मिलाप और खाने-पीने के बहाने बुलाया था। धोखे से बुलाने के बाद अपराधियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को गांव के समीप ही मिट्टी में दबे एक संदिग्ध बोरे से उसकी लाश बरामद हुई।

जांच में जुटी पुलिस 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की हालत देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने तत्काल एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस ने धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कटा हुआ सिर अब भी लापता है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

वारदात के बाद भुसारी गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश और वर्चस्व का लग रहा है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static