बाढ़ के बीच नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा दूल्हा, वीडियो वायरल

6/29/2021 2:41:02 PM

किशनगंजः बिहार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। साथ ही नदियां उफान पर आने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार के किशनगंज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा है।

दरअसल, दूल्हे की बारात लोहागाड़ा गांव से पलसा गांव गई हुई थी। इस दौरान वापस लौटते समय बारात कनकई नदी की तेज धारा में फंस गई। बारातियों ने पैदल ही नदी को पार कर लिया, लेकिन दुल्हन फंस गई। इसके बाद दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर नदी पार करवाई।

वहीं दुल्हन को इस तरह कंधे पर नदी पार करवाते दूल्हे का वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। बता दें क‍ि पलसा सीमावर्ती गांव है। उसके बाद नेपाल है, जिस कारण अब तक कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया।

Content Writer

Nitika