Bridal Leg Mehndi: दुल्हनों के लिए खास! 2025 की टॉप 5 पैर की मेहंदी डिज़ाइन्स जिन्हें देख हर कोई कहे वाह!

Wednesday, May 14, 2025-05:31 AM (IST)

Bridal Leg Mehndi: शादी-ब्याह का सीजन हो या तीज-त्योहार, बिहार की महिलाएं और लड़कियां मेहंदी के बिना अपना लुक अधूरा मानती हैं। हाथों की मेहंदी तो अक्सर ध्यान में आ जाती है, लेकिन जब बात पैरों की हो, तो सही डिजाइन ढूंढना वाकई में मुश्किल हो जाता है। कोई सिंपल लुक चाहती है तो कोई भराव वाला रॉयल डिजाइन। इसी उलझन को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं साल 2025 के टॉप 5 लेटेस्ट फुट मेहंदी डिजाइन, जो खासकर बिहार की ब्राइड्स और मॉर्डन लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

1. कमल प्रिंट वाला डिजाइन (Lotus Motif Foot Mehndi)

PunjabKesari

पैरों पर उकेरा गया कमल का फूल बेहद खूबसूरत लगता है। ये डिजाइन ब्राइडल मेहंदी के लिए आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। यह पारंपरिक होते हुए भी एक रिच और एलिगेंट टच देता है, खासकर शादी और सगाई जैसे मौकों के लिए।

2. नेट पैटर्न मेहंदी (Mesh Style Leg Mehendi)

PunjabKesari

अगर आप चाहती हैं कि पैरों पर मेहंदी थोड़ा भराव वाला दिखे लेकिन ओवरलोड न लगे, तो जाल यानी नेट पैटर्न डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह हर स्किन टोन पर खिलता है और आपको मिलेगा एक रॉयल फील।

3. सादगी में खूबसूरती - मिनिमल मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

कम से कम पैटर्न में ज्यादा प्रभाव वाला लुक चाहती हैं? तो यह मिनिमल डिज़ाइन आपको जरूर पसंद आएगा। खासकर मॉडर्न दुल्हनों और न्यूली वेड लड़कियों के लिए यह ट्रेंड एकदम परफेक्ट है।

4. हेवी ब्राइडल मेहंदी (Detailed Bridal Foot Mehndi)

PunjabKesari

जो दुल्हनें अपने पैरों पर पारंपरिक लेकिन ग्रैंड लुक चाहती हैं, उनके लिए हेवी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें महीन डिटेलिंग होती है जो शादी के दिन को और खास बना देती है।

5. गोल टिक्की और हाफ लेग डिजाइन का परफेक्ट फ्यूजन

PunjabKesari

जब आपको तय न कर पाएं कि सिंपल लुक चाहिए या हेवी, तो यह बैलेंस्ड डिजाइन ट्राई करें। इसमें गोल टिक्की के साथ हाफ लेग पैटर्न जुड़ा होता है, जो एक मॉर्डन और ट्रेडिशनल लुक का मेल पेश करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static