कमबख्त इश्क...प्यार में दरार बन रहा था भाई-बहन का रिश्ता, प्रेमी युगल ने कर ली आत्महत्या

5/24/2021 9:42:20 AM

बांकाः बिहार के बांका जिले से एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महताया करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव जामुन के एक पेड़ से लटका हुए मिले हैं। बताया जा रहा हैै कि परिजन उनके संबंध का विरोध कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र की है। कटोरिया थाना प्रभारी नीरज तिवारी ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान बदासन गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र डब्लू यादव और अनिल यादव की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने सोनी के पिता अनिल यादव के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है। पुलिस को प्रेमी युगल का शव बादासन गांव स्थित जामुन के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। सूचना के अनुसार, प्रेमी युगल चचेरे भाई-बहन थे जिस कारण परिजन उनके संबंध का विरोध कर रहे थे।

डब्लू यादव को छह महीने पहले ही उसके परिजन ने बेंगलुरु भेज दिया था और सोनी को उसके ननिहाल भेज दिया गया था। लेकिन मोबाइल पर दोनों में बातचीत होती रही। तीन दिन पहले ही सोनी अपने गांव आई थी जिसके दो दिनों बाद डब्लू बेंगलुरु से लौटा। परिवार वालों की लगातार निगरानी से परेशान होकर शनिवार 8 बजे रात दोनों घर से फरार हो गए और रविवार सुबह बदासन गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ से दोनों के शव लटके हुए मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static