पश्चिम चंपारण में नहर से बरामद हुआ महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

3/25/2021 5:36:16 PM

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गवांद्रा गांव के निकट दोन नहर से बुधवार की देर रात एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय भूलन साह की पत्नी नगीना (50) के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पारिवारिक तनाव के कारण महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Content Writer

Ramanjot