नालंदाः घर से शौच के लिए निकली 8 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

4/30/2021 2:06:12 PM

राजगीरः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहा करायपरसुराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतुहा-इस्लामपुर रेल लाइन पर पेट्रोल पम्प के समीप से एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतक बच्ची चन्दकुरा गांव की रहने वाली थी। वह बुधवार की देर रात घर से शौच करने निकली थी, देर तक वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। इधर, शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फतुहा-हिलसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static