कटिहार: नाव हादसे में लापता हुए 3 किशोर के शव बरामद

8/21/2020 2:42:48 PM

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को नाव हादसे में लापता हुए तीन किशोर के शव बरामद कर लिए गए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से हादसे में लापता तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में राजकुमार महतो (13 वर्ष), गौतम कुमार (12 वर्ष) और करिश्मा कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले के बरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को गंगा नदी में एक नौका पलट गई थी। नाव पर सवार छह लोग किसी तरह तैर कर किनारे आ गए लेकिन बाकी तीन किशोर का कुछ पता नहीं चला सका था।

Ramanjot