बेगूसरायः बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हुए 2 लापता बच्चों के शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

10/18/2021 11:29:41 AM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिला के परिहारा पुलिस चौकी अंतर्गत चमराही गांव से लापता दो बच्चों के शव रविवार को पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बखरी पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतकों में सूर्यनारायण महतो के सात वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ गोलू तथा रामज्ञान महतो के 11 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार शामिल हैं। दोनों बच्चे चचेरे भाई थे। दोनों बच्चे शनिवार को साथ खेल रहे थे उसी क्रम में वे अचानक गुम हो गए थे। बच्चों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना परिहारा पुलिस चौकी को दी।

रविवार की सुबह दोनों लापता बच्चों का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हुआ जिसके बाद परिजनों ने बच्चों की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए बखरी-खगड़िया मुख्य पथ को जाम कर दिया। बखरी पुलिस उपाधीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर बच्चों की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static