बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य' पर्यटन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

11/13/2021 11:09:32 AM

पटनाः महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली बिहार में गया जिले के बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य' पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार से बोधगया को सम्मानित किया। बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ग्रहण किया। बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बोधगया सर्वाधिक पवित्र बौद्ध स्थलों में से एक है, जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यूनेस्को ने वर्ष 2002 में इस स्थान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया था।

Content Writer

Ramanjot