बोचहां उपचुनाव रिजल्टः BJP ने स्वीकार की अपनी हार, पार्टी प्रवक्ता बोले- इसकी समीक्षा करेंगे

4/16/2022 1:12:10 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानसभा की बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। उपचुनाव में राजद ने सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार से निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक के नतीजों को देखते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली है।

पार्टी के प्रवक्ता प्रेम रतन पटेल ने कहा कि राजद को ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। उपचुनाव से किसी सरकार के काम की गणना नहीं की जा सकती है। जब भी आम चुनाव होगा या विधानसभा के चुनाव होगा, जीत हमारी होगी। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि हम में कमी रह गई है और हम उसकी कमी की समीक्षा करेंगे और हम अपनी नीति के बारे में जनता को नहीं समझा पाए। इसकी समीक्षा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 

Content Writer

Ramanjot