VIDEO: ''विकास का कोई काम नहीं..’ Giriraj Singh को BJP कार्यकर्ताओं ने ही दिखाए काले झंडे

3/11/2024 2:48:42 PM

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को एक बार फिर अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपने समर्थकों के साथ बछवाड़ा में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखा कर उनके काफिले को रोक दिया गया। गिरिराज सिंह का उस वक्त विरोध हुआ जब वह बछवाड़ा प्रखंड के लोहिया मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। कई योजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों किया जाना था। उसी वक्त रानी तीन के समक्ष काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘गिरिराज सिंह वापस जाओ’ के नारे लगाए। 

Content Writer

Ramanjot