By Election: कुसुम देवी की जीत का BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा- पूरा गोपालगंज मेरे साथ

11/6/2022 5:11:34 PM

 

पटनाः बिहार के गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कुसुम देवी ने कहा, "पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।"



बता दें कि भाजपा ने रविवार को बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और राजद को उपचुनाव में मात दी। विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
 

Content Writer

Nitika