चुनावी घोषणापत्र तैयार करने से पहले लोगों से राय लेगी BJP, जारी किया टोल फ्री नंबर

9/21/2020 12:06:07 PM

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपना चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के संबंध में लोगों की राय और सुझाव जानने के लिए रविवार को एक टोल-फ्री नंबर शुरू किया।

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पार्टी सुझावों पर ध्यान देते हुए अपना घोषणापत्र तैयार करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘समाज के सभी वर्ग के लोगों की राय जानने के लिए एक टोल-फ्री नंबर -'6357171717' शुरू किया गया है। लोग मिस्ड कॉल देंगे और उन्हें फोन किया जाएगा। इसके बाद वे राज्य की मौजूदा स्थिति और भगवा पार्टी के घोषणापत्र में क्या होना चाहिए, इस बारे में बता सकेंगे।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस महीने की शुरुआत में एक ‘रथ' को रवाना किया था। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से मतदाताओं की राय मांगी और राज्य सरकार से उनकी आकांक्षाओं के बारे में बताने को कहा था।

Ramanjot