अपराधियों के हौसले बुलंद... अब BJP के प्रदेश प्रवक्ता को बनाया गोलियों का निशाना, हालत गंभीर

1/27/2021 6:09:49 PM

 

 

मुंगेरः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी को गोलियों का निशाना बनाया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुंगेर जिले की है, जहां पर जमालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रोफेसर अजफर अपनी कार से निकलकर कॉलेज जा रहे थे। इसी बीच उन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली भाजपा प्रवक्ता को लगी और वो नीचे गिर गए। वहीं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि शम्शी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

संजय जायसवाल ने घटना पर जताया दुख
मुंगेर एसपी ने कहा कि हमें सूचना मिली कि अजफर शम्सी (एक एसोसिएट प्रोफेसर) को 2-3 पुरुषों ने गोली मार दी, जब वह कॉलेज जा रहा था। वह उपचाराधीन है। उनका बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने कॉलेज के एक अन्य प्रोफेसर के साथ विवाद किया था, जिसे हमने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना के बाद डीजीपी एसके सिंघल से बात की है। जायसवाल ने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static