कांटी विधानसभा क्षेत्र में BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत, काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Saturday, Aug 31, 2024-02:29 PM (IST)

पटना: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आज पटना से बेतिया जाने के क्रम में कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छपरा काली मंदिर में पूर्व मंत्री सह पूर्व कांटी विधायक  अजीत कुमार के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

PunjabKesari

"बीजेपी पूरे देश-प्रदेश में महिला, बुजुर्ग, नौजवान, किसान के कल्याण में कर रही काम"
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश- प्रदेश में महिला, बुजुर्ग, नौजवान, किसान के कल्याण में निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज पूरे राज्य में जनकल्याण के कार्यों को गति देने में लगी है।

PunjabKesari

"पूरे प्रदेश में भाजपा-एनडीए लहर"
जायसवाल ने बताया कि आगामी 2 सितम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है जिसमें हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व यहां उपस्थित यह जनसमूह बताने को काफी है कि पूरे प्रदेश में भाजपा-एनडीए लहर चल रही है।

PunjabKesari

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि कांटी में जनता ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्वागत किया है और यह विश्वास दिलाया है कि सदस्यता अभियान में कांटी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा। ई.अजीत कुमार ने बताया कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में कांटी से कमल खिलाने को हमारे कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं।

उक्त कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा, कमलेशकांत गिरी, साकेत रमण पांडेय, रंधीर कुमार, रमेश ठाकुर समेत भारी संख्या में उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static