नीतीश के साथ मजबूती से खड़ी है BJP, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- मिलकर लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

Monday, Aug 01, 2022-11:49 AM (IST)

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की कि पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से है और वर्ष 2025 मे होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार को पार्टी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय हुई बैठक के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2024 का लोकसभा और वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी साथियों के साथ मिल कर लड़ेंगे।

अरुण सिंह ने कहा कि राजग में कोई मतभेद नहीं है। राजग में आपस में बहुत प्रेम और एकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है और गठबंधन के साथियों को सदैव सम्मान देती है। गठबंधन में आपस में किसी भी तरह की खींचतान से सीधे इनकार किया और कहा कि हम सब एक साथ हैं। आपस में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static