विवाद के बाद नया पोस्टरः पुल लोकार्पण को लेकर BJP ने लगाया एक और पोस्टर, CM नीतीश को दी जगह

5/14/2022 1:15:55 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): आज 266 करोड़ की लागत से बने एनएच 30 के कोइलवर में 3 लेन डाउनस्ट्रीम पूल का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकडी के हाथों होना है। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही नहीं बुलाया गया है। साथ ही जो पोस्टर लगाया गया, उससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर गायब थी।

 

वहीं यह विवाद मीडिया में आने के बाद भाजपा ने एक नया पोस्टर लगा दिया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगह दे दी गई है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम गरिमामयी उपस्थिति में दर्ज नहीं है।

उधर, इस मुद्दे पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निजी कार्यक्रम की वजह से वह इस समारोह में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन 7 जून को गांधी सेतु पुल का जो उद्घाटन होगा। उसमें साझा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी लोग शामिल होंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए वह इस तरह की बात करने में लगा हुआ है ।

Content Writer

Ramanjot