मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, बिहार की 40 सीटों पर पार्टी की पैनी नजर

7/31/2022 11:22:44 AM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई है। भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार हो रही दो दिवसीय बैठक शनिवार को ज्ञान भवन में शुरू हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के सभी सात मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्य मंच पर जगह दी गई है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के साथ ही भाजपा मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की पैनी नजर है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लगभग 700 से अधिक की संख्या में डेलीगेट शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन 31 जुलाई को शोभायात्रा निकाली गई। सुबह आठ बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट एक निजी होटल के सामने नड्डा ने सात मोर्चा की ओर से आयोजित शोभायात्रा का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।

Content Writer

Ramanjot