VIDEO: बजट को BJP ने सराहा... तेजस्वी पर तंज कसते हुए जायसवाल बोले-''उनको बजट की समझ नहीं है’

2/2/2023 12:05:11 PM

पटनाः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संपूर्ण बजट पेश किया। वहीं बिहार भाजपा ने इस बजट की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी। इसके साथ ही जायसवाल ने कहा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनको बजट की समझ नहीं है। 

Content Writer

Ramanjot