राज्यसभा चुनावः BJP ने बिहार से सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को बनाया उम्मीदवार

5/30/2022 10:21:45 AM

पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 10 जून को होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निवर्तमान राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख ने रविवार को बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश चंद्र दुबे तथा शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को दी सीटें मिली है। पटेल प्रदेश भाजपा में सचिव के पद पर हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से 27 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी पुत्री एवं निवर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती और फैयाज अहमद ने अपना नामांकन दाखिल किया।

राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उसके खाते की एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। जदयू के निवर्तमान राज्यसभा सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की उम्मीदवारी को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। प्रत्याशियों का नामांकन 24 मई से शुरू है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है।

Content Writer

Ramanjot