कल बिहार आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 7 जनवरी तक बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल... पढ़ें बिहार की Top 10 News
1/2/2023 6:19:21 PM
पटना: भाजपा पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी सभी 40 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी, इसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर बिहार में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं राजधानी पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने 2 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी शैक्षणिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें...
जनवरी को बिहार आएंगे जेपी नड्डाः शाहनवाज हुसैन बोले- लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीट जीतेगी BJP
भाजपा पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी सभी 40 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी, इसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है।
पटना में आज से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, बढ़ती ठंड के कारण DM ने जारी किया आदेश
बिहार में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं राजधानी पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने 2 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी शैक्षणिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा।
CM नीतीश ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर एवं टेबुल कैलेंडर का किया लोकार्पण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर एवं टेबुल कैलेंडर 2023 का लोकार्पण किया।
Sushil Modi का दावा- इस साल नीतीश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी, NDA होगा मजबूत
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार की जनता को नव वर्ष की बधाई दी और आशा प्रकट की कि वर्ष 2023 उथल-पुथल के बावजूद बड़े सकारात्मक बदलाव का साल होगा।
CM नीतीश ने नालंदा जिला JDU अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सियाशरण ठाकुर गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुये थे। पार्टी के कार्यों में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वे पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को बहुत ही जिम्मेदारी एवं लगन से करते थे। उन्होंने कहा कि कल हम कल्याण विगहा (नालंदा) गए थे तो उनसे मुलाकात हुई थी, उनसे बातचीत भी हुई थी।
रोहतास के बाद औरंगाबाद की बेटियों का कमाल, नशा विरोधी गीत गाकर सुर्खियां बटोर रही 2 सगी बहनें
बिहार के रोहतास जिले की सलोनी के बाद अब औरंगाबाद दो सगी बहनें नशा विरोधी गीत गाकर सुर्खिायां बटोर रही हैं। उनके गीत के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल कर रहे हैं। जिले के रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत के खिरहिरी गांव की दो सगी बहनों सोनाली राज(12) एवं कुमारी सृष्टि(10) गीत गाकर लोगो से नशा पान से दूर रहने की अपील कर रही है।
'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' CM नीतीश ने सुनी 77 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 77 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
तेजस्वी को अपनी पूरी संपत्ति की घोषणा करनी चाहिए...यह तो सिर्फ दिखाने के दांत हैंः सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के संपत्ति का ब्यौरा जारी करने के बाद बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा तेजस्वी यादव को अपनी पूरी संपत्ति की घोषणा करनी चाहिए। यह तो सिर्फ दिखाने के दांत हैं, खाने के दांत तो लालू प्रसाद के परिवार के अलग होते हैं।
तारकिशोर प्रसाद का बड़ा दावा- BJP के संपर्क में हैं JDU के कई सांसद; बिहार की सियासत में मची खलबली
भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जदयू (JDU) के बड़ी संख्या में सांसद और विधायक भाजपा (BJP) के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ साथ जदयू के बड़ी संख्या में सांसद और विधायक पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लेंगे। वहीं उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।
मुख्यमंत्री को भेंट की गई उन पर केन्द्रित पुस्तक, "प्रयोगधर्मी विकास- शिल्पी: नीतीश कुमार"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में उन पर केंद्रित पुस्तक "प्रयोगधर्मी विकास- शिल्पी: नीतीश कुमार" को सम्पादक कुमार वरुण ने भेंट की।