"2024 के बाद बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति से भी बाहर हो जाएंगे नीतीश", भागलपुर में बोले निशिकांत दुबे

12/1/2023 5:23:22 PM

भागलपुरः भागलपुर पहुंचे झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे।

दरअसल, भागलपुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे थे। भागवत कथा देश की प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी कह रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के बाद एक नए बिहार का निर्माण होगा। 2024 उनका अंतिम साल है। इसलिए वह जो कर रहे  हैं उनको करने दीजिए, क्योंकि इसके बाद एक नया बिहार होगा, नया सवेरा होगा। देश  की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे।

बता दें भागलपुर गौशाला परिसर में गुरु सेवा समिति की ओर से आयोजित 7 दिवसीय भागवत कथा में शामिल होने निशिकांत दुबे पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जया किशोरी की तारीफ भी की।

Content Editor

Swati Sharma